पैनिक हडबडाहट हमारी बहुत बुरी आदत है |
ट्रेन आती है लोगो को उतरने देंगे नहीं और खुद पहले घुसेंगे , कही ट्रेन चली न जाए हम रह ना जाए
सड़क पर थोड़ी भी जगह दिख जाए कही भी घुस जायेंगे, कुछ सेकंड में ही हॉर्न बजाने लगेंगे , गालिया देने लगेंगे , जैसे घर पे बम डीफ्यूज करने जाना है , एक सेकंड की भी देरी हुई तो ब्लास्ट हो जायेगा
लॉकडाउन की बात हो तो बाजार में टूट पड़ेगें सामान जमा करने के लिए , जैसे दुनिया ख़त्म हो रही हो
हमारी इसी आदत के कारण करोना भी मेनेज नहीं हो पा रहा है |
केवेल 2% लोगो को हॉस्पिटल में रखने, ऑक्सीजन की जरुरत होती है , केवेल कुछ को रेमदेसिवर इंजंक्शन की जरुरत होती है |
अभी लोग पेनिक में है , सोचते है बाद में शायद बेड न मिले , ऑक्सीजन न मिले , अपने लक्षण बढ़ा चढ़ा के बताते है , और एडमिट होते है , कुछ तो नेता मंत्री से जुगाड़ करके भी बेड ले रहे है
हमारी इन्ही सब हरकतों के कारन ही संसाधनों की कमी है , वरना जरुरतमंदों के लिए कोई कमी नहीं होती |
जब आप घबराहट पैदा करने वाले पोस्ट विडियो फोटो शेयर करते है तो आप इसी को बढ़ावा देते है , कृपया न करे | सब चिताए करोना की नहीं होती , 35 हजार लोगो की मृत्य रोज देश में स्वाभाविक होती है |
99.4% लोग ठीक हो जाते है , लोगो को हौसला बढाए , घबराहट नहीं |
एक समर्पित नागरिक बने |
| Tags: | #DONOT Panic with covid, #covid home treatment in west delhi, #covid doctor in rajouri garden, #covid doctor in west delhi |